[sc name="three"]

g.k. questions, madhya pradesh,,mppsc gk,current affairs, gk update, theinterview.in
1. किस भारतीय शहर में विश्व प्रसिद्ध फर्नीचर मेगा स्टोर आइकिया (IKEA) ने अपना शोरूम खोला है?
a. दिल्ली
b. बेंगलुरु
c. हैदराबाद
d. मुंबई

2. निम्नलिखित में से किसने दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस पद की शपथ ग्रहण की?
a. न्यायमूर्ति राजेन्द्र मेनन
b. न्यायमूर्ति अरविन्द त्यागी
c. न्यायमूर्ति शंकर प्रसाद
d. न्यायमूर्ति जीवीके गौड़

3. निम्नलिखित में से किस दिन प्रत्येक वर्ष अगस्त क्रांति दिवस मनाया जाता है?
a. 06 अगस्त
b. 07 अगस्त
c. 08 अगस्त
d. 09 अगस्त

4. हाल ही में किस देश ने 16 बिलियन डॉलर की अमेरिकी वस्तुओं के आयात पर 25% शुल्क लगाने की घोषणा की है?
a. ईरान
b. चीन
c. भारत
d. रूस

5. हाल ही में किस राज्य द्वारा ओबीसी समुदाय के लोगों को 500 करोड़ रुपये की विशेष सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की गई?
a. उत्तर प्रदेश
b. छत्तीसगढ़
c. महाराष्ट्र
d. हरियाणा

6. निम्नलिखित में से कौन राज्यसभा के उपसभापति के रूप में चयनित किये गये?
a. हरिवंश नारायण
b. बीके हरिप्रसाद
c. बलराम सिंह
d. जोगेश्वर चौहान

7. हाल ही में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि का निधन हो गया, वे किस आंदोलन के प्रमुख नेता माने जाते थे?
a. द्रविड़ आंदोलन
b. मलयाली आंदोलन
c. दुग्ध आंदोलन
d. तमिल आंदोलन

8. निम्नलिखित में से किस अर्थशास्त्री को हाल ही में रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के केन्द्रीय बोर्ड में शामिल किया गया है?
a. अरविन्द गोस्वामी
b. नितिन कृपचारी
c. एस. गुरुमूर्ति
d. जीवन चौहान

9. विश्व का पहला थर्मल बैटरी संयंत्र भारत के किस राज्य में आरंभ किया गया?
a. आंध्र प्रदेश
b. मध्य प्रदेश
c. हरियाणा
d. उत्तर प्रदेश

10. ट्राई ने हाल ही में किस मोबाइल एप्प और माय-कॉल को उमंग प्लेटफार्म के साथ जोड़ने की घोषणा की है?
a. एबीसी 1.1
b. डीएनडी 2.0
c. एक्सवाईज़ेड 5.5
d. एचबीसी 8.1

11. किस राज्य ने किसानों के लिए 5 लाख रुपये के जीवन बीमा योजना की घोषणा की है?
a. छत्तीसगढ़
b. तेलंगाना
c. झारखंड
d. बिहार

12. सेन्ट्रल पलूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) ने किस शहर को देश का सबसे प्रदूषित शहर घोषित किया?
a. अलवर
b. नासिक
c. गुड़गांव
d. दिल्ली

13. हाल ही में जिन तीन न्यायधीशों ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीशों के रूप में शपथ ग्रहण की उनमें महिला न्यायधीश का क्या नाम है?
a. जस्टिस इंदिरा बनर्जी
b. जस्टिस देविका सरन
c. जस्टिस आरती सिंह
d. जस्टिस के एस पॉल

14. हाल ही में किस देश ने हाइपरसोनिक विमान का विश्व में पहली बार सफल परीक्षण किया?
a. अमेरिका
b. रूस
c. चीन
d. इज़राइल

15. हाल ही में किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा ने अपने लिए अलग लोक सेवा आयोग बनाए जाने हेतु विधेयक पारित किया?
a. महाराष्ट्र
b. गुजरात
c. दिल्ली
d. हरियाणा

उत्तर:
1. c. हैदराबाद
विवरण: विश्वप्रसिद्ध स्वीडन का फर्नीचर मेगा स्टोर आइकिया (IKEA) अब भारत में भी खुल गया है। इसका पहला स्टोर हैदराबाद में खोला गया है।

2. a. न्यायमूर्ति राजेन्द्र मेनन
विवरण: न्यायमूर्ति राजेन्द्र मेनन ने गुरूवार को यहां दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली।

3. d. 09 अगस्त
विवरण: भारत छोड़ो आंदोलन की याद में प्रत्येक वर्ष 09 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस मनाया जाता है।

4. b. चीन
विवरण: चीन ने लगभग 16 बिलियन डॉलर के अमेरिकी उत्पादों पर जवाबी 25% उत्पाद शुल्क लगा दिया है। इससे विश्व की दो शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं का व्यापार युद्ध और गहरा गया है।

5. c. महाराष्ट्र
विवरण: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय के लोगों को 500 करोड़ रुपये की विशेष सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की।

6. a. हरिवंश नारायण
विवरण: राज्यसभा के उपसभापति चुनाव में हरिवंश नारायण को 125 वोट प्राप्त हुए जबकि यूपीए उम्मीदवार बीके हरिप्रसाद को 105 मत प्राप्त हुए।

7. a. द्रविड़ आंदोलन
विवरण: तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि का 07 अगस्त 2018 को चेन्नई के अस्पताल में निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे तथा द्रविड़ आंदोलन के प्रमुख नेता थे।

8. c. एस गुरुमूर्ति
विवरण: भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने अर्थशास्त्री स्वादमीनाथन गुरुमूर्ति को बोर्ड में शामिल किया है।

9. a. आन्ध्र प्रदेश
विवरण: विश्व का पहला थर्मल बैटरी संयंत्र आंध्र प्रदेश में आरंभ किया गया।

10. a. डीएनडी 2.0
विवरण: ट्राई ने हाल ही में डीएनडी 2.0 एप्प और माय-कॉल को उमंग प्लेटफार्म के साथ जोड़ने की घोषणा की है।

11. b. तेलंगाना
विवरण: तेलंगाना में किसानों के लिए पांच लाख रुपये के जीवन बीमा योजना की घोषणा की गई।

12. c. गुड़गांव
विवरण: सेन्ट्रल पलूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) ने गुड़गांव (गुरुग्राम) शहर को देश का सबसे प्रदूषित शहर घोषित किया।

13. a. जस्टिस इंदिरा बनर्जी
विवरण: मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने अपने अदालत कक्ष में आयोजित पारंपरिक समारोह में जस्टिस इंदिरा बनर्जी, जस्टिस विनीत सरन और जस्टिस के एम जोसेफ को पद की शपथ दिलाई।

14. c. चीन
विवरण: चीन ने अत्याधुनिक सुपरसोनिक विमान का सफल परीक्षण किया है। यह विमान परमाणु आयुधों को ले जाने में सक्षम है।

15. c. दिल्ली
विवरण: दिल्ली विधानसभा के पांच दिवसीय मानसून सत्र के पहले दिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के लिए पृथक लोक सेवा आयोग के गठन हेतु विधेयक पारित किया गया।

[sc name="four"]