[sc name="three"]
mp patwari notification 2023, mp patwari syllabus

भोपाल. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल द्वारा भू अभिलेख राजस्व विभाग के अंतर्गत Patwari पद हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा 2022 के लिए बढे हुए पदों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पटवारी परीक्षा 2022 से संबधित सभी जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल बोर्ड(MP PEB) ने 23 दिसंबर 2022 को जारी किए नए नोटिफिकेशन के अनुसार पटवारी की 6755 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें अनारक्षित 1008, ईडब्ल्यूएस 277, अनुसूचित जाति 410, अनुसूचित जनजाति 824, अन्य पिछडा वर्ग 724 पद शामिल हैं। MP Pebने Mp Patwari Syllabus और परीक्षा पैटर्न भी जारी कर दिया है। इसके साथ ही जिले वार पटवारी के रिक्त पदों की सूची भी जारी कर दी है।

आवेदन संबंधी जानकारी

पटवारी भर्ती 2022 के लिए आवेदन भरने की बात करें तो इसकी शुरूआत 5 जनवरी 2023 से होगी। जबकि अभ्यर्थी 19 जनवरी 2023 तक आवेदन कर सकंेगे। वहीं अभ्यर्थी 24 जनवरी तक आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। सभी अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

आवदेन शुल्क

पटवारी भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए अलग अलग वर्ग के अनुसार फीस निर्धारित की गई है। सामान्य वर्ग की बात करें तो आवेदन के लिए 500 रुपए शुल्क देना होगा जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग, दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपए शुल्क निर्धारित की गई। यहां यह बता दें कि प्रदेश से बाहरी व्यक्ति को किसी प्रकार की शुल्क में छूट नहीं दी जाएगी।

परीक्षा पद्धति और समय सारिणी

पटवारी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा 15 मार्च से शुरू होंगीं। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली में सुबह 7 बजे रिपोर्टिंग समय होगा और सुबह 8ः50 से 9ः00 बजे तक महत्वपूर्ण निर्देश पढने के लिए समय दिया जाएगा। उत्तर अंकित करने के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक 3 घंटे का समय अभ्यर्थियों को दिया जाएगा। इसी तरह से दूसरी पाली में परीक्षा के लिए रिर्पोटिंग समय दोपहर 12ः30 बजे से 1ः30 बजे तक होगा। महत्वपूर्ण निर्देश पढने के लिए 2ः20 बजे से दोपहरण 2ः30 तक का दिया जाएगा। जबकि उत्तर अंकित करने के लिए 2ः30 बजे से 5ः30 बजे तक तीन घंटे का समय अभ्यर्थियों को मिलेगा।

MP Patwari 2022Syllabus

एमपी पटवारी भर्ती 2022 में संशोधन कर एमपीईबी ने नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पटवारी भर्ती परीक्षा को दो भाग ए और बी में बांटा गया है। जिसके तहत ए भाग में सामान्य ज्ञान, सामान्य ंअंग्रेजी, सामान्य हिन्दी और सामान्य गणित शामिल है। जबकि बी में सामान्य कंप्यूटर का ज्ञान, सामान्य तर्क क्षमता और सामान्य प्रबंधन से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में 200 प्रश्न होंगे जो कि 200 अंक के होंगे। जिसमें ए भाग को 100 और बी भाग को 100 अंक में विभाजित किया गया हैं।

पटवारी भर्ती 2022 के लिए आयु सीमा

समान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा में न्यूनतम 18 और अधिकतम 40 वर्ष होगी जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग, शासकीय कर्मचारी, महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी जो कि 45 वर्ष तक होगी।

MP Patwari Important Links

MP Patwari Bharti 2023: FAQ’s

सवालः एमपी पटवारी भर्ती में कितने पेपर होंगे?

उत्तरः एमपी पटवारी भर्ती के लिए परीक्षा में एक पेपर होगा लेकिन यह दो भागों में बंाटा गया है जिसमें ए भाग में 100 और बी भाग में 100 सवाल पूछे जाएंगे।

सवालः एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा में माइनस मार्किंग होती है क्या?

उत्तरः एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा में 200 सवाल पूछे जाएंगे और सभी सही उत्तर का एक अंक मिलेगा और इसके लिए माइनस मार्किंग नहीं होती है।

सवालः एमपी पटवारी में कौन से सब्जेक्ट होते हैं?

उत्तरः एमपी पटवारी सिलेबस मे सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, सामान्य गणित, सामान्य इंग्लिश, सामान्य कंप्यूटर, सामान्य ज्ञान और योग्यता, तर्क क्षमता और सामान्य प्रबंधन सब्जेक्ट को एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा में शामिल किया गया है।

MP Patwari Gk in hindi

MP Patwari GK: किस नदी के तट पर बालाघाट स्थित है

MP Patwari Gk Question in hindi: पांच सौ के नए नोट पर कितनी भाषाएं उपयोग की गईं हैं?

MP Patwari GK: प्रदेश का सबसे साक्षरता वाला जिला कौन सा है?

Patwari Gk: विक्टोरिया मेमोरियल कहां स्थित है?

[sc name="four"]