[sc name="three"]

Mppsc Civil Sevice Notification 2022, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए राज्य सेवा परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार राज्य सेवा परीक्षा 2022 और राज्य सेवा परीक्षा 2022 के लिए अभ्यर्थी 10 जनवरी 2023 से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन को ऑनलाइन आयोग की वेबसाइट mppsc.mp.gov.in या फिर mponline पर जाकर किया जा सकेगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले वह एक बार नोटिफिकेशन जरूर देख लें। आवेदन की आखिरी तारीख 9 फरवरी 2023 है।

यहां देखें Mppsc Civil Sevice Notification 2022

427 पदों पर होगी भर्ती

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 30 दिसंबर 2022 को राज्य सेवा 2022 एवं राज्य वन सेवा 2022 को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके तहत राज्य सेवा और राज्य वन सेवा के लिए 427 पदों पर भर्ती के लिए संयुक्त परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अभ्यर्थी प्राथमिकता के आधार पर राज्य वन सेवा और राज्य सेवा के पदों में से चुनाव कर सकेंगे। अभ्यर्थी को निर्धारित तारीख तक ही आवेदन को मान्य किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तारीख

विज्ञापन तिथि 30.01.2022
ऑनलाइन आवेदन तिथि 10 जनवरी 2023.
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 9 फरवरी 2023
ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार करने की प्रारंभ तिथि 16 जनवरी 2023
आवेदन में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2023 दोपहर 12 बजे तक
प्रवेश पत्र उपलब्धता तिथि 15 मई 2023
परीक्षा तिथि 21 मई 2023

चयन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा और राज्य वन सेवा में भर्ती के लिए लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। पहले अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा और उसमें चयनित होने पर मुख्य परीक्षा से गुजरना होगा। दोनों परीक्षा में चयनित होने पर उम्मीदवार को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मेरिट सूची तैयार होगी। इसके आधार पर ही उम्मीदर का चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा और राज्य वन सेवा 2022 के आवेदन के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों से 500 रुपए शुल्क निर्धारित किया है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के लिए 250 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है।

आयु सीमा

आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा गैर वर्दीधारी पदों के लिए 21 वर्ष पूर्ण कर ली हो लेकिन 40 से कम होना चाहिए। जबकि वर्दीधारी पदों के लिए आवेदक की आयु 21 वर्ष पूर्ण लेकिन 33 वर्ष से कम हो। आयु में विभिन्न प्रकार की आयु छूट के अलावा कोरोना महामारी को देखते हुए 3 साल की छूट अभ्यर्थियों को विशेष तौर पर दी गई है।

आवेदन कैसे करें

राज्य सेवा परीक्षा 2022 एवं राज्य वन सेवा परीक्षा 2022 के लिए आवेदन ऑनलाइन 10 जनवरी से शुरू होंगे। अभ्यर्थी आवेदन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर या फिर एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

परीक्षा पैटर्न

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 21 मई 2023 को किया जाएगा। परीक्षा के दो प्रश्न पत्र होंगे। पहला प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन का सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। जबकि दूसरा प्रश्न पत्र सामान्य अभिरुचि प्रश्न पत्र दोपहर 2ण्15 बजे से 4ण्15 बजे तक होगा।

यह भी पढें

MPPSC GK Objective Question in Hindi

MPPSC GK Question in hindi

MPPSC Gk: क्या आप जानते हैं देश का पहला परमाणु संयत्र कौन सा है?

[sc name="four"]