[sc name="three"]

भोपाल। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने विभिन्न पदों के लिए कंबाइंड भर्ती प्रक्रिया के लिए (MP Patwari Notification 2023)नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें पटवारी सहित अन्य पदों पर सीधी एवं बैकलॉग भर्ती की जाएगी। नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन जमा 5 जनवरी 2023 से 19 जनवरी 2023 तक किया जाएगा। जबकि आवेदन में संशोधन 5 जनवरी से 24 जनवरी तक किया जा सकेगा।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क कैटेगरी के अनुसार अलग अलग निर्धारित किया गया है। जिसके तहत सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछडा वर्ग एवं दिव्यांग जन के लिए शुल्क 250। इसके अलावा ऑनलाइन फार्म भरने के लिए कियोस्क शुल्क 60 रुपए अतिरिक्त रहेगी।
यहां देखें नोटिफिकेशन

परीक्षा तारीख

आवेदन जमा 5 जनवरी से 19 जनवरी तक होंगे। परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन 15 मार्च से किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहला पेपर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक जबकि दूसरा पेपर दोपहर 2ः30 से शाम 5ः30 बजे तक होगा।

[sc name="four"]