[sc name="three"]
साल 2000 में रिलीज हुई अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की मुख्‍य भूमिकाओं वाली फ‍िल्‍म हेरा फेरी (Hera Pheri) को दर्शकों का जबरदस्‍त प्‍यार मिला था। साल 2006 में फ‍िर हेरी फेरी (Phir Hera Pheri) ने दर्शकों को जमकर गुदगुदाया। राजू, श्याम और बाबूराव के किरदार को लोग आजतक नहीं भूले हैं। दोनों फ‍िल्‍मों की कामयाबी के बाद से ही ‘हेरा फेरी 3′ (Hera Pheri 3) के निर्माण की खबरें सामने आने लगी थीं। अब जाकर इतने साल बाद ‘हेरा फेरी 3′ पर काम शुरू हो गया है। रिपोर्टों के अनुसार फ‍िल्‍म की शूटिंग शुरू हो गई है। ‘हेरा फेरी 3′ की शूटिंग शुरू होने से फैंस काफी एक्‍साइटेड हैं। सोशल मीडिया पर लोग अपनी भावनाएं व्‍यक्‍त कर रहे हैं। ट्विटर पर #HeraPheri3 ट्रेंड कर रहा है। गूगल पर भी HeraPheri3 सर्च ट्रेंड में बना हुआ है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मंगलवार को मुंबई में इस फ‍िल्‍म की शूटिंग शुरू हो गई। जैसे ही यह जानकारी सामने आई, लोगों में उत्‍सुकता बढ़ गई। सबसे पहले फ‍िल्‍म की शूटिंग से जुड़ी एक तस्‍वीर वायरल हुई और देखते ही देखते हेराफेरी 3 के बारे में सर्च बढ़ने लगे। ट्विटर और गूगल पर लोग इस फ‍िल्‍म से जुड़े अपडेट्स जानना चाह रहे थे।

संबंधित ख़बरें

also read

Hera Pheri 3: हेरा फेरी-3 की कहानी से उठा पर्दा! परेश रावल ने कहा- अबकी बार होगी इंटरनेशनल …

Martin Hindi Teaser Out: ‘मार्टिन’ के टीजर को देखकर आप भूल जाएंगे KGF और RRR! देखें वीडियो

Netflix का सब्सक्रिप्शन हुआ सस्ता! इन देशों में 50 पर्सेंट तक कम हुई कीमतें!

Source link

[sc name="four"]