[sc name="three"]
theinterview.in, COVID-19: lockdown-4 extended till 31st may

नई दिल्ली.
देश में कोरोनावायरस का संक्रमण कम नहीं हो रहा है, रोजाना ही सैकड़ों मरीज सामने आ रहे हैं। संक्रमण के मद्देनजर केन्द्र सरकार ने लॉकडाउन को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया । Lockdown-4 में कुछ अधिकार को छोड़कर सभी राज्यों को दिए गए हैं। इससे पहले लॉकडाउन-3 को 17 मई तक लागू किया गया था, लेकिन लॉकडाउन खत्म होने से पहले ही केन्द्र ने इसे बढ़ाकर अब 31 मई तक के लिए कर दिया है।

Lockdown-4 को लेकर नेशनल डिजास्टर अथॉरिटी (एनडीएमए) ने इस बारे में ऑर्डर जारी किया। इसमें केन्द्रीय मंत्रालयों और विभागों के साथ ही राज्य सरकारों को कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए उपाय करने को कहा गया है। बता दें कि देश में २२ मार्च से लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन आगे बढ़ाने पर एनडीएमए ने कोई नई गाइडलाइन जारी नहीं की है।

हाइलाइट्स

  • Lockdown-4 में ज्यादातर अधिकार राज्यों को दिए गए हैं
  • केंद्रीय सूची में आने वाले विषयों पर केंद्र अलग से विस्तृत गाइडलाइन जारी करेगा
  • आर्थिक गतिविधियों को खोलने के लिए गाइडलाइंस में होंगे जरूरी बदलाव
  • देश में 25 मार्च से लागू है लॉकडाउन, तीन बार हो चुका है विस्तार

गाइडलाइंस में होंगे जरूरी बदलाव

एनडीएमए ने कहा है कि कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन के उपाय 31 मई तक जारी रहेंगे। हालांकि आर्थिक गतिविधियों को फिर से पटरी पर लाने के लिए एनईसी गाइडलाइंस में जरूरी बदलाव करेगी ताकि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को भी बेहतर किया जा सके।

देश में covid-19 के संक्रमण को रोकने के लिए 22 मार्च से ही लॉकडाउन जारी है। यह तीसरा मौका है जब लॉकडाउन को केन्द्र सरकार ने बढ़ाया है। इससे पहले भी दो बार देश में लॉकडाउन बढ़ाया गया था और लॉकडाउन-3 की मियाद 17 मई तक थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन में लॉकडाउन बढ़ाने का संकेत दिया था। हालांकि उन्होंने कहा था कि इसमें कई तरह की छूट दी जाएगी। हालांकि लोगों के मन में इसको लेकर सवाल थे कि आखिर इसमें किस तरह की छूट दी जाएगी।

कई राज्य पहले ही बढ़ा चुके थे Lockdown-4

देश में कोरोनावायरस की रोकथाम नहीं हो पा रही है। लगातार नए मरीज सामने आ रहे हैं इसे देखते हुए कई राज्य पहले ही लॉकडाउन को बढ़ाने की तैयारी कर चुके थे जिसमें पंजाब, तेलंगाना, महाराष्ट्र और तमिलनाडु ने पहले ही 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की थी।

केंद्र ने लॉकडाउन बढ़ाने के बारे में राज्यों से सुझाव मांगे थे। शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह ने अपने मंत्रालय के अधिकारियों के साथ लंबी बैठक की। इसमें सभी राज्यों से मिले सुझावों पर विचार करने के बाद लॉकडाउन-4 के लिए दिशा निर्देशों का खाका तैयार किया गया। ज्यादातर राज्यों ने इस महीने के आखिर तक लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव दिया है।

[sc name="four"]