[sc name="three"]
Trek की ओर से दो नई इलेक्ट्रिक कार्गो बाइक्स को पेश किया गया है। ये दोनों इलेक्ट्रिक व्हीकल Fetch Plus 2 और Fetch Plus 4 के नाम से पेश किए गए हैं। कंपनी ने इन्हें खासतौर पर फैमिली के लिए डिजाइन किया है। यानि कि इनमें बच्चों के बैठने की जगह भी मिल जाती है। Fetch Plus 2 में लॉन्ग टेल डिजाइन है। Fetch Plus 4 देखने में बॉक्स बाइक जैसी है। इनकी कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है।

Trek Fetch Plus 2, Fetch Plus 4 की कीमत

Trek Fetch Plus 2 की कीमत 5999 डॉलर (लगभग 4 लाख 96 हजार रुपये) है। वहीं Trek Fetch Plus 4 की कीमत (लगभग 7 लाख रुपये) है। इनकी सेल अप्रैल से शुरू होने की बात कही गई है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

Trek Fetch Plus 2, Fetch Plus 4 के फीचर्स

Trek Fetch Plus 2 में लॉन्ग टेल दी गई है। इसमें रियर में एक रैक भी दिया गया है। इसे कार्गो ढोने या फिर बच्चों को सैर कराने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। Fetch Plus 4 में ज्यादा लम्बाई वाला व्हीलबेस मिलता है। इसमें कार्गो एरिया फ्रंट में दिया गया है। दोनों ही इलेक्ट्रिक कार्गो बाइक में कार्गो कम्पार्टमेंट सेफ्टी के लिहाज से बनाए गए हैं जिसमें बच्चों को आसानी से ले जाया जा सकता है।

Trek Fetch Plus 2 इलेक्ट्रिक बाइक में Bosch BES3 स्मार्ट पावरट्रेन सिस्टम दिया गया है जिसमें 250W मोटर दी गई है। यह 80NM टॉर्क देती है। इन बाइक्स के लिए कहा गया है यह 25km/h की टॉप स्पीड पर दौड़ सकती हैं। Fetch Plus 2 में 500Wh की बैटरी है जबकि Fetch Plus 4 में 750Wh की बैटरी है। इनमें कंपनी ने रिमूवेबल बैटरी दी हैं। Fetch Plus 4 में 70kg तक वजन को लोड किया जा सकता है। जबकि दूसरे मॉडल में 200kg तक लोड को ढोया जा सकता है।

Source link

[sc name="four"]