[sc name="three"]

Xiaomi ने हाल ही में भारतीय बाजार में Redmi Note 12 सीरीज को पेश किया था। भारतीय बाजार में Redmi Note 12 सीरीज में Redmi Note 12 5G, Redmi Note 12 Pro 5G और Redmi Note 12 Pro+ 5G शामिल हैं। हाल ही में आई SnoopyTech  की एक नए लीक से पता चलता है कि कंपनी जल्द ही ग्लोबल मार्केट में Note 12 सीरीज के तहत 4 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। लेटेस्ट लीक के मुताबिक, नोट 12 सीरीज में Redmi Note 12 4G शामिल होगा। यहां हम आपको रेडमी नोट 12 4जी के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

SnoopyTech ने Redmi Note 12 4G के स्पेसिफिकेशन और कलर ऑप्शन का खुलासा किया है। लीक के मुताबिक, आगामी Note 12 सीरीज के स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप होगा। Note 12 4G वेरिएंट में Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी मिलेगी।

 

Redmi Note 12 4G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो लीक के अनुसार, Redmi Note 12 4G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6nm प्रोसेसर होगा। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 भी हो सकता है जिसे कंपनी ने बीते साल Redmi Note 11 में पेश किया था। ऐसा लगता है कि स्मार्टफोन में Redmi Note 12 Pro 5G के समान एक फ्लैट-एज डिजाइन है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Redmi Note 12 4G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल माइक्रो कैमरा मिलेगा। वहीं इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। Note 12 4G में 5000mAh बैटरी मिलेगी जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Redmi Note 12 4G ओनिक्स ग्रे, मिंट ग्रीन और आइस ब्लू जैसे तीन कलर ऑप्शन में आएगा। इस स्मार्टफोन में 4GB RAM और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलेगी। टिपस्टर ने खुलासा नहीं किया है कि यह फोन ग्लोबल मार्केट में कब उपलब्ध होगा। ऐसी संभावना है कि Redmi Note 12 सीरीज के स्मार्टफोन आने वाले हफ्तों में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होंगे। फिलहाल Redmi Note 12 4G भारत में आएगा या नहीं इसकी जानकारी नहीं है।



Source link

[sc name="four"]