ODI World Cup 2023 | वनडे विश्व कप 2023: मुंबई के वानखेड़े और कोलकाता के ईडन गार्डन में हो सकता है वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल
मुंबई: आगामी वनडे विश्व कप 2023 (ODI World Cup 2023) के सेमी फाइनल का आयोजन मुंबई और कोलकाता होने की संभावना है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि कोलकाता का ईडन गार्डन (Eden Garden) और मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) आईसीसी विश्व कप 2023 सेमीफाइनल के मुकाबले खेले जाएंगे।
समाचार एजेंसी एएनआई के सूत्रों के हवाले से बताया, “कोलकाता का ईडन गार्डन और मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम आईसीसी विश्व कप 2023 सेमीफाइनल के लिए संभावित स्थान हैं।”
Kolkata’s Eden Gardens and Mumbai’s Wankhede stadiums likely venues for ICC World Cup 2023 semifinals: Sources pic.twitter.com/wRaVBabceP
— ANI (@ANI) June 26, 2023
उल्लेखनीय है कि भारत इस साल होने वाले वनडे विश्व कप की मेजबानी करने वाला है, जो 5 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। इसका पूरा शेड्यूल जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।
यहां खेले जाएंगे मुकाबले
वनडे विश्व कप 2023 के मुकाबले अहमदाबाद के अलावा दिल्ली, बैंगलोर, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, धर्मशाला, लखनऊ, पुणे, त्रिवेन्द्रम और गुवाहटी में खेले जाने वाले है। वहीं, इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले ईडेन गार्डेन कोलकता और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होंगे, जबकि वर्ल्ड कप 2023 का खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होगा।
Leave a Reply