[sc name="three"]

NoiseFit Crew स्मार्टवॉच मेकर Noise की ओर से लेटेस्ट लॉन्च है। इस स्मार्टवॉच को कंपनी ने 1500 रुपये से भी कम कीमत में लॉन्च किया है। इस एग्रेसिव प्राइसिंग में भी इस वॉच में यूजर्स को ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ कॉलिंग जैसे फीचर मिल जाते हैं। यह एक एंट्री लेवल स्मार्टवॉच है। इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

NoiseFit Crew स्मार्टवॉच की कीमत

NoiseFit Crew की भारत में कीमत Rs. 1,499 है। इसे Flipkart के माध्यम से खरीदा जा सकता है। साथ ही यह gonoise.com से भी आने वाले दिनों में खरीदी जा सकेगी। इसे ब्लैक, ब्लू, ग्रे, ग्रीन और पिंक कलर्स में खरीदा जा सकता है। लेकिन वर्तमान में इसका ब्लैक और पिंक वेरिएंट ही फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।
 

NoiseFit Crew स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशंस

NoiseFit Crew स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ 5.3 की कनेक्टिविटी दी गई है जिसके साथ ब्लूटूथ कॉलिंग भी की जा सकती है। इसमें 1.38 इंच का 240×240 पिक्सल डिस्प्ले है। इसमें राउंड कलर टच स्क्रीन है और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP68 रेटिंग दी गई है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए NoiseFit app दी गई है जो कि एंड्रॉयड और आईओएस स्मार्टफोन्स के साथ कनेक्ट की जा सकती है। 

फिटनेस और एक्टिविटी ट्रैकिंग के लिए इसमें स्टेप ट्रैकिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 मॉनिटरिंग और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वियरेबल में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड हैं। इसके अलावा डायल का लुक बदलते रहने के लिए इसमें 100 से ज्यादा वॉचफेस भी दिए गए हैं। स्मार्टवॉच में कुछ अन्य जरूरी ऐप्स जैसे अलार्म, रिमाइंडर, केल्कुलेटर, कैलेंडर और वेदर डिस्प्ले आदि दिए गए हैं। इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 7 दिन तक चल सकती है, ऐसा कहा गया है।  
 

Source link

[sc name="four"]