[sc name="three"]
एस्ट्रॉयड या उल्का पिंड हमारे अंतरिक्ष में ऐसे खगोलीय पिंड हैं जिनके बारे में हम अभी बहुत कम जानते हैं। वैज्ञानिक लगातार इनका अध्य्यन कर रहे हैं। ये उल्का पिंड लघु ग्रह भी कहलाते हैं, जो लगातार सूरज के चारों और चक्कर काटते रहते हैं। कई बार ये अपनी कक्षा में घूमते हुए धरती के करीब आ जाते हैं। पिछले कई महीनों से एस्ट्रॉयड लगातार धरती के करीब से होकर गुजर रहे हैं। अंतरिक्ष में घूमते उल्का पिंड या एस्टरॉयड, अंतरिक्ष एजेंसियों के अनुसार, धरती के चारों ओर मंडराता खतरा हैं। स्पेस एजेंसी NASA ने फिर से एक बड़े एस्टरॉयड के धरती के करीब आने की सूचना जारी की है।

NASA ने एक बड़े एस्ट्रॉयड के धरती के करीब से गुजरने की सूचना जारी की है। यह आज धरती के सबसे करीब से होकर गुजरने वाला है। इसका साइज काफी बड़ा बताया गया है जिसके लिहाज से इसे खतरनाक भी कहा गया है। नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी (Jet Propulsion Laboratory (JPL) के मुताबिकइसका नाम नासा ने 2023 DZ2 बताया है। आज यानि शनिवार को यह उल्का पिंड 175000 किलोमीटर की दूरी पर धरती के सबसे करीब होकर गुजरेगा। नासा ने कहा है कि एस्ट्रॉयड के इतने करीब से गुजरने की घटना एक दशक में कभी एक बार होती है। इसलिए वैज्ञानिकों के लिए इसे एस्ट्रॉयड स्टडी करने का अवसर भी माना जा सकता है।

एस्ट्रॉयड पर नजर रखने वाली एजेंसी की टीम ने इसके बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है। जिसमें कहा गया है कि यह 2023 DZ2 को स्टडी करने का सबसे बेहतर मौका है। इस उल्का पिंड को सबसे पहले फरवरी 2023 में कैनरी आइलैंड स्थित ला पामा ऑब्जर्वेटरी द्वारा देखा गया था। इसका  साइज व्यास में 144 से 325 फीट तक बताया गया है। यानि कि यह लगभग 44 से 99 मीटर के साइज का है जो कि काफी बड़ा साइज माना जाता है।

हालांकि, एस्ट्रॉयड के धरती से टकराने की संभावना बहुत कम कही जाती है लेकिन, अगर मान लें कि 2023 DZ2 धरती से किसी वजह से टकरा जाता है तो यह कितना नुकसान धरती को पहुंचा सकता है। इस सवाल के जवाब में लाइव साइंस की रिपोर्ट कहती है कि यह धरती के बड़े हिस्से को नुकसान पहुंचा सकता है। 2013 में रूस में Chelyabinsk नामक उल्का पिंड आसमान में फटा था जिसने 7 हजार ईमारतों को नुकसान पहुंचाया था। इसमें 1400 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। यह एस्ट्रॉयड 59 फीट साइज का था। जबकि 2023 DZ2, जो आज धरती के पास से गुजरेगा, उस एस्ट्रॉयड से साइज में तीन गुना है। यानि कि इससे होने वाले नुकसान का अंदाजा आप लगा सकते हैं। 

Source link

[sc name="four"]