[sc name="three"]

MPPSC 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली राज्य सेवा और राज्य वन सेवा परीक्षा 2022 के लिए एमपीपीएससी ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी एमपीपीएससी की वेबसाइट Mppsc.mp.gov.in पर जाकर 9 फरवरी 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

mppsc 2023 exam update

आपको बता दें कि विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए होने वाली प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 21 मई 2023 को विभिन्न सेंटरों पर होगा। इसके लिए एक सप्ताह पहले एमपीपीएससी द्वारा प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। एमपीपीएससी द्वारा राज्य वन सेवा और राज्य सेवा के लिए एक ही परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। दोनों परीक्षा सम्मिलित होंगी।

एपीपीएससी परीक्षा 2023

एमपीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थि को आवेदन के लिए 250 रुपए शुल्क देना होगा। आवेदन आयोग की वेबसाइट Mppsc.mp.gov.in पर ऑनलाइन ही मान्य किए जाएंगे।

एमपीपीएससी 2023 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां

अधिसूचना जारी होने की तारीखः 30 दिसंबर 2022
आवेदन के लिए प्रक्रिया शुरूः 10 जनवरी 2023
आवेदन की आखिरी तारीखः 9 फरवरी 2023
प्रवेश पत्र जारी होने की तारीखः 14 मई 2023
प्रारंभिक परीक्षा की तारीखः 21 मई 2023
एमपीपीएससी 2023 के लिए पदों का विवरण

MPPSC 2023 पदों का विवरण

कुल पद .427
राज्य प्रशासनिक सेवा उप जिलाध्यक्ष . 27 पद
उप पुलिस अधीक्षक . 22 पद
जूनियर स्टाफ ऑफिसर . 2 पद
अधीक्षक जिला जेल . 1 पद
मध्य प्रदेश वित्त सेवा . 7 पद
सहायक संचालक . 72 पद
सहायक आयुक्त . 1 पद
श्रम पदाधिकारी . 1पद
जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी . 17 पद
सहायक संचालक . 1 पद
जिला पंजीयक . 2 पद
जिला आबकारी अधिकारी . 7 पद
नायब तहसीलदार . 7 पद
वाणिज्य कर निरीक्षक . 88 पद
उप पंजीयक . 1 पद
आबकारी उप निरीक्षक . 53 पद
सहकारिता निरीक्षक . 31 पद
मध्य प्रदेश अधीनस्थ लेखा सेवा . 54 पद
सहकारिता निरीक्षक . 31 पद
मध्य प्रदेश अधीनस्थ लेखा सेवा . 54 पद
परिवहन उप निरीक्षक . 33 पद

यह भी पढें:

MPPSC GK Objective Question in Hindi
MPPSC GK Question in hindi
MPPSC Gk: क्या आप जानते हैं देश का पहला परमाणु संयत्र कौन सा है?
[sc name="four"]