[sc name="three"]
theinterview.in,earthquake in delhi ncr

नई दिल्ली:
कोरोनावायरस के संक्रमण को देखते हुए जहां पूरे देश में लॉकडाउन है और लोग घरों में ही हैं। एेसे में दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग दहशत में आ गए, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है। भूकंप के झटके नई दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में महसूस किए गए हैं। लॉकडाउन के बीच सोशल मीडिया पर लोगों ने भूंकप के बारे में जानकारी दी।


कोरोनावायरस के चलते देश में लॉकडाउन है और लोग घरों में ही हैं। एेसे में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में भूकंप के झटकों से लोग सहम गए। घरों में होने के कारण लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए। हालांकि भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं थी फिर भी लोग डर गए।


दिल्ली भूकंप के लिए लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। मैक्रो सेस्मिक जोनिंग मैपिंग में देश को 4 जोन में विभाजित किया गया है और इसमें जोन-5 से जोन-2 शामिल है। जोन 5 भूकंप के लिहाज से सबसे अधिक संवेदनशील माना जाता है और जोन 2 सबसे कम संवेदनशील।

भारत में जोन-5 की बात करें तो इसमें हिमालय का केंद्र, कश्मीर और कच्छ का रन शामिल है। इन क्षेत्रों में हमेशा ही भूकंप का खतरा बना रहता है। जबकि जोन-4 में दिल्ली, जम्मू कश्मीर और महाराष्ट्र के इलाके शामिल हैं। तीव्रता के हिसाब से जोन-4 भी खतरनाक है और यहां ज्यादा भूकंप और नुकसान की संभावना ज्यादा होती है। जोन-3 को मोडरेट डैमेज रिस्क जोन कहते हैं इस जोन में अंडमान निकोबार, बेस्टर्न हिमालय के भाग शामिल हैं। जबकि जोन-2 को लो डैमेज रिस्क जोन कहते हैं और यहां भूकंप आने और नुकसान की संभावना सबसे कम रहती है।

[sc name="four"]