[sc name="three"]

सूर्य (Sun) में हो रही हलचलों का परिणाम आए दिन देखने को मिल रहा है। कभी सोलर फ्लेयर्स (Solar Flare) पृथ्‍वी की ओर आ रहे हैं, तो कभी CME (कोरोनल मास इजेक्‍शन)। यह सब 11 साल के सौर चक्र का नतीजा है, जिसने सूर्य को ‘भड़काया’ हुआ है। हाल ही में एक और शानदार घटना सूर्य में देखी गई, जिसने वैज्ञानिकों और रिसर्चर्स को हैरान कर‍ दिया। सूर्य में इतना ऊंचा सौर बवंडर (solar tornado) उठा, जो पहले नहीं देखा गया था। इसकी ऊंचाई पृथ्‍वी की ऊंचाई से भी लगभग 10 गुना ज्‍यादा थी।  

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की सोलर डायनैमिक्‍स ऑब्‍जर्वेट्री (Solar Dynamics Observatory) ने बीते शुक्रवार यह घटना कैमरे में कैद की। एस्ट्रोफोटोग्राफर एंड्रयू मैक्कार्थी ने भी अपने एक ट्वीट में इसकी पुष्टि की। उन्‍होंने अपने सोलर टेलिस्‍कोप से इस घटना को कैद किया। एंड्रयू ने लिखा कि उन्‍होंने अपने सोलर टेलीस्कोप के साथ कल 3 घंटे बिताए। इस दौरान सूर्य पर एक लंबी बवंडर जैसी चीज दिखाई दी। 
 

रिपोर्टों के अनुसार, इसकी ऊंचाई एक के ऊपर एक 14 पृथ्‍वी के बराबर थी। सौर प्‍लाज्‍मा का यह ‘बवंडर’ सूर्य पर ही चंद्रमा के आकार के आग के गोले फेंक रहा था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमारा सूर्य कितना ज्‍यादा एक्टिव फेज में है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया था, जिसे एंड्रयू मैक्‍कार्थी ने ही शेयर किया था। दावा किया गया कि सौर बवंडर अंतरिक्ष में 1 लाख 19 हजार किलोमीटर तक फैला हुआ था। हालांकि वीडियो ज्‍यादा स्‍पष्‍ट नहीं होने की वजह से उन्‍होंने उसे डिलीट कर दिया।  
 

एक अन्‍य एस्ट्रोफोटोग्राफर अपोलो लास्की ने भी इस हैरान करने वाली घटना को कैद किया और सोशल मीडिया पर शेयर किया। उनका कहना था कि सूरज में इस तरह की गतिविधि बीते वर्षों में कभी देखी नहीं गई है। अनुमान लगाया गया है कि ‘सौर बवंडर’ करीब 5 लाख किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से सूर्य के ऊपर घूम रहा था और उसका तापमान लगभग ढाई लाख डिग्री सेल्यिसय था। यह सूर्य की सतह से बहुत अधिक है। 

सौर बवंडर यानी सोलर टोरनाडो, सोलर फ्लेयर्स के जैसे ही हैं। यह सूर्य की सतह पर मैग्‍नेटिक फील्‍ड लाइन्‍स की वजह से पैदा होते हैं और प्‍लाज्‍मा रूपी बादलों को ऊपर उठाते हैं। सूर्य के लिए ये बिलकुल भी असामान्‍य नहीं हैं और साल में कई बार आते हैं, लेकिन मौजूदा सौर बवंडर का आकार बहुत बड़ा था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें



Source link

[sc name="four"]