Pathaan : शाहरुख की फिल्म के अनदेखे सीन OTT पर रिलीज, Twitter पर भी शेयर कर रहे यूजर्स
Additional scenes in #Pathaan extended cut with timestamp:
– Dimple Kapadia’s discussion in flight – 1:10:00
– Pathaan’s torture in Russian Prison – 1:10:16
– Pathaan’s return to JOCR & discussing plan to catch Jim – 1:30:00
– Rubai being interrogated – 1:42:12#PathaanOnPrime pic.twitter.com/6DQVEelLho— sohom 🍿 (@AwaaraHoon) March 21, 2023
पठान की ओटीटी रिलीज के बाद सोशल मीडिया में इस फिल्म के उन सीन्स पर बात की जा रही है, जो सिनेमाघरों में नहीं दिखाए गए थे। ट्विटर यूजर्स इन सीन्स को शेयर कर रहे हैं। @aneessrkian नाम के यूजर ने फिल्म का एक सीन शेयर किया है। यूजर ने लिखा है कि यह सीन तो फिल्म में होना चाहिए था, क्योंकि यह लोगों को हंसाता। यूजर ने करीब 45 सेकंड की वीडियो क्लिप शेयर की है, जिसमें शाहरुख को प्रताडि़त होते हुए दिखाया गया है।
उस सीन में दुश्मन, पठान से सच जानना चाहते हैं। एक विदेशी पठान से हिंदी में बात करता है, जिसके जवाब में पठान कहता है, “तेरी हिंदी बहुत अच्छी है। तेरी मां हिंदुस्तान आई थी क्या?”। यूजर ने इस सीन का समर्थन किया है और लिखा है कि यह सिनेमाघरों में दिखाया जाना चाहिए था।
एक और सीन है, जिसमें शाहरुख की एंट्री दिखाई गई और बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा है। जानकारी के अनुसार, जैसे ही पठान की एंट्री उसके ऑफिस में होती है, टीम उसका वेलकम करती है। एक कलीग उसे गले लगाने के लिए दौड़ती है, तब पठान कहता है कि अगर जिंदगी रही तो गले मिलेंगे। कई फैंस हैरानी जता रहे हैं कि इस सीन को फिल्म से क्यों हटाया गया। एक यूजर ने लिखा कि इस सीन को क्यों हटाया गया, यह तो थिएटर में आग लगा देता! कुछ और दृश्य भी हैं, जो ओटीटी रिलीज में दिखाए जा रहे हैं।
क्योंकि अब पठान ओटीटी पर रिलीज हो गई है, इसलिए माना जाना चाहिए कि यह थिएटर्स से अब हटने के लिए तैयार है। भारत में पठान का कलेक्शन 541 करोड़ रुपये से कुछ अधिक रहा है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1048 करोड़ रुपये के लगभग है। पठान हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
Also read
सरकारी कंपनी का तगड़ा ऑफर, 197 रुपये वाले प्लान 70 दिनों की वैधता, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 2GB डाटा
मात्र 5 मिनट में चार्ज हो जाएगा फोन, Redmi का 300W का खास चार्जर
TikTok Ban: शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok पर कनाड़ा ने लगाया बैन, ये बताई वजह
Leave a Reply