[sc name="three"]

नई दिल्ली.

1. भारत में किस बैंक में इसकी सहायक पांच बैंकों का विलय 1 अप्रैल 2017 से हो गया है?

2. किस मोबाइल फोन निर्माता कंपनी ने भारतीय क्रिकेट टीम के प्रायोजक के रूप में 1 अप्रैल 2017 को अधिकार प्राप्त किए?

3. अमरीकी अंतरिक्ष कंपनी नासा ने भारत के किस खोए हुए अंतरिक्ष यान को खोजने की घोषणा की?

4. तीन दशकों से भारतीय नौसेना में सेवारत रहे किस विमान वाहक युद्धपोत को औपचारिक रूप से मार्च २०१७ में सेवामुक्त कर दिया?

General-Knowledge-Questions, theinterview.in

5. भारत का सर्वाधिक ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज किस स्थान पर मार्च 2017 में स्थापित किया गया?

6. भारत में अब तक की सबसे लंबी सड़क टनल किस राज्य में बनाई गई?

7. भारतीय ज्ञानपीठ का वर्ष 2016का मूर्तिदेवी पुरस्कार किस साहित्यकार को मार्च २०१७ में प्रदान किया गया?

8. फेडरेशन कम बॉस्केटबॉल चैम्पियनशिप मार्च 2017 में किस टीम ने जीती?

9. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस वर्ष प्रदान किए पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार किसे दिए?

10. भारत के किस निशानेबाज ने शूटिंग वल्र्ड कप में डबल ट्रेप में स्वर्ण पदक जीता?

उत्तर: 1. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, 2. ओप्पो मोबाइल्स इंडिया प्राइवेट लि.,3. चंद्रयान 1, 4.आईएनएस विराट, 5. अटारी बॉर्डर, 6. जम्मू कश्मीर, 7. एमपी वीरेन्द्र कुमार, 8. ओएनजीसी, 9. विराट कोहली, 10. अंकुर मित्तल

[sc name="four"]